चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के जिला न. 3 के महामंत्री श्री लाल झा ने चंडीगढ़ चुनाव आयोग से मतदाता सूची के सर्वें कार्य को जुलाई माह में करने की मांग की।
जिला महामंत्री श्री लाल झा ने कहा कि अधिकतर शहरवासी छुट्टियां मनाने के लिए परिवार सहित शहर से बाहर है तथा चुनाव आयोग आजकल शहर में मतदाता सूची का सर्वें कर रहा है। जिस कारण से बीएलओ (बूथ लेवल ओफिसर) द्वारा सर्वे के समय घर बंद मिलने पर मतदाता सूची से नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बहुत बड़ी सं या में लोग मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेषकर वार्ड न. 23 में अधिकतर लोग किराएदार है जो कि इस समय शहर से बाहर है। जिससे बड़े पैमाने पर वार्डवासियों के वोट कट रहे हैं।
उन्होंने चंडीगढ़ चुनाव अधिकारी से मांग की कि मतदाता सूची का सर्वें का कार्य जुलाई माह में किया जाए जिससे सभी लोग अपने घरों में मिल सके तथा किया जा रहा सर्वें सही तरीके से संपन्न हो।
