गुडग़ांव(प्रैसवार्ता)। कई दिनों में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही नन्ही माही आखिरकार मौत के आगे हार ही गई। 86 घंटों की लंबी मशक्कत के बाद नन्ही माही को 65 फुट गहरे बोरवेल से निकाला जा सका, मगर नन्ही माही ने दम तोड़ दिया। प्रैसवार्ता मुताबिक, अंधेरे बोरवेल में 86 घंटे में फंसी नन्ही माही को जवानों ने निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक से एक बाधाए आती गई, मगर जवान अपना काम करते रहे। 5187 मिनट बीत जाने के बाद नन्ही माही को बाहर निकालने में कामयाबी मिली, लेकिन माही की जिंदगी वही गुम हो गई। नन्ही माही को अंधेर बोरवेल से निकालने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पूरा देश शोक की लहर में डूब गया।



Comments
RSS feed for comments to this post