अंशुल छत्रपति
Sanjeev Sharmaसिरसा(मनमोहित)। हरियाणा जर्नलिस्टस एसोसिएशन(रजि.) की एक आवश्यक बैठक संरक्षक राजेंद्र ढाबा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अंशुल छत्रपति को प्रधान चुना गया, क्योंकि प्रधान सत सिंह पदोन्नत होकर रोहतक चले गए है। उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रवक्ता मनमोहित ग्रोवर ने बताया कि बैठक में बढागुढा के पत्रकार रेशम सिंह के साथ पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश द्वारा किए गए दुव्र्यवहार की कड़ी निंदा की तथा प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए। बैठक में श्री संजीव शर्मा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। इस मौके पर हितेश चतुर्वेदी, संदीप गाट, नवदीप सेतिया, प्रमोद कुमार, अमरजीत सिंह, रेशम सिंह, डॉ.राम जी, सुखविंद्र सिंह व राम महेश्वरी मौजूद थे।


