Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

वोडाफोन इंडिया के साथ कार जीतें, प्रतियोगिता शुरू

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Vodafoneचंडीगढ(प्रैसवार्ता)। भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक वोडाफोन इंडिया ने पंजाब में अपने ग्राहकों के लिए विन अर कार प्रतियोगिता की घोषणा की है। इसके तहत एक ग्राहक को ह्युंडई वर्ना लुइडिक का बंपर पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा, हर दिन एक ग्राहक को 200 रुपए का फ्री टॉक टाइम और हर सप्ताह एक ग्राहक को सैमसंग ग्लैक्सी नोट दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता वन 97 क युनिकेशंस लिमिटेड के साथ मिलकर चलाई जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्राहकों को एसएमएस करना है या  फिर नंबर डायल करके पांच आसान सवालों के जवाब देने हैं। एक ग्राहक इस प्रतियोगिता में चाहे जितनी बार हिस्सा ले सकता है। क्विज में स्कोर के आधार पर एक दिन में ज्यादा से ज्यादा सही उत्तर देने वाले ग्राहक को 200 रुपए मूल्य का फ्री टॉक टाइम जीतने का मौका मिलेगा। सप्ताह के दौरान जो ग्राहक सबसे ज्यादा सवालों के सही जवाब देंगे उन्हें सैमसंग ग्लैक्सी नोट जीतने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता की पूरी अवधि के दौरान जो ग्राहक सबसे ज्यादा सही उत्तर देगा वह चमचमाती ह्युंडई वर्ना लुइड जीतने के लिए योग्य हो जाएगा। इस प्रतियोगिता पर टिप्पणी करते हुए वोडाफोन इंडिया के बिजनेस हेड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर के बिजनेस हेड श्री असीत ने कहा, वोडाफोन इंडिया में हम अपने ग्राहकों को महत्त्व देते हैं और उनके साथ जुडऩे के लिए ऐसी भिन्न अभिनव पहल के बारे में सोचते हैं। हम कोशिश करते हैं और अपने ग्राहक आधार के लिए अलग किस्म का अनुभव मुहैया कराते हैं। यह ऐसी ही एक पहल है जो बृहत्तर मूल्य की पेशकश करती है और साथ ही अपने ग्राहकों के साथ जुडऩे का मौका मुहैया कराती है। ग्रहकों से भाग लेने वाले दिनों की संख्या के आधार पर तीन रुपए प्रति दिन की मामूली दर पर पैसे लिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एसएमएस भेजने के बाद उपयोगकर्ता जब चाहें इससे अलग हो सकते हैं।

Add comment