Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

शिवालयों में भक्तों का लगा मेला, ऊँ नम: शिवाय के मंत्र से गूंजे मंदिर

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Shivसिवनी मालवा(प्रैसवार्ता)। श्रावण मास के पहले सोमवार को मंदिरों में भक्तों का मेला लगा रहा है और भोलेनाथ का मनाने के हर जतन किए गए। मंदिर एवं घरों में शिवभक्तों के द्वारा मिट्टी एवं रेत के शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया गया। भक्तों का मानना हैं कि श्रावण मास महत्वपूर्ण होता है इसलिए समस्त शिव भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन अभिषेक पूजन किया गया। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ शिव जी को जल चढ़ाया और बल्वपत्र धतूरा पुष्प दूवा के साथ ही नैवेध अर्पित कर पूजा अर्चना की। अनेक शिव भक्तों ने आंवलीघांट से नर्मदा जल लाकर शिव अभिषेक किया। सोमवार बाजार का दिन होने के कारण सपेरे गली मोहल्ले में नागदेवता के दर्शन करा रहे थे। शिव भक्तों ने सपेरे वालों की टोकरी में विराजे नागदेवता की पूजन की और नागदेवता पर हाथ फेरकर दर्शन किए और दक्षिणा देकर विदा किया।
           श्रावण सोमवार को प्राचीन श्री गणेश शंकर मंदिर में भगवान गणेश शिव का विशेष श्रंगार कर विशेष पूजा अर्चन की गई। यहां भक्तों की खासी भीड रही। श्रद्धालु भक्तों ने स्थापित शिवलिंग के दर्शन किए। प्रात: से महिलाओं की भारी भीड रही। महिला भक्तों ने जल लेकर गई और शिवजी का अभिषेक पूजन आरती की। इसी प्रकार पुराने थाने के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर, नर्मदा मंदिर, तालाब वाले मंदिर, क्षत्रिय मंदिर, दुर्गासांई मंदिर, पाठक कालोनी एवं इंदिरा कालोनी स्थित शिव मंदिर। वानापुरा सोसायटी का शिव मंदिर सहित अनेक शिव मंदिर में अभिषेक पूजन अर्चना कर भक्तों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।
     वानापुरा बलराम श्रीराम-हनुमान शिव मंदिर में श्रावण मास भर चलने वाली अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भक्त रामायण पाठ कर धन्य हो रहे है। यहां पिछले वर्षभर रामायण का अखण्ड पाठ किया गया था। इसी प्रकार नगर में जगह जगह धार्मिक आयोजन चल रहे है। धार्मिक आयोजन के चलते शिवभक्तों के द्वारा शिवलिंग निर्माण कर पूजन एवं अनुष्ठान किया जा रहा है। शिव मंदिरों में सोमवार को शिव का विशेष पूजन किया गया, वहीं घरों में शिवलिंग बनाकर पूजन अभिषेक महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। सोमवार को मंदिरों में विशेष श्रंगार किए शिवलिंगों के दर्शन हुए। शिवालयों में प्रतिदिन दर्शन करने महिला पुरूष भक्तों की भीड उमड रही है।

Add comment