Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

धर्मनगरी सिरसा में जैनियों के गुरू विराजमान

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Jainसिरसा(वंश जैन)। जीवन को उजागर करें गुरूओं के प्यार से, जिंदगी सवर जाए उनके मीठे विचार से, दादावड़ी में पहुंच कर सम्मान करें उनका, तपो के तपस्वी आए है सिरसा में करने चौमासा हर्षोल्लास से। यह कहना है श्री वंश जैन का। उन्होंने बताया कि सिरसा हमेशा से ही धर्म की नगरी रही है और इस नगरी में जैनियों के गुरू विराजमान है,  जिनका आशीर्वाद लेने के लिए जिला के विभिन्न विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंच रहे है। जैनियों के गुरू तप सम्राट श्री सतेंद्र मुनि म:सा, श्री अनुपम मुनि म:सा तथा सेवाभावी श्री वल्लभ मुनि म:सा रानियां से विहार करते हुए दादावड़ी(रानियां रोड़) में पधार चुके है, जबकि बुधवार प्रात: दादावड़ी(रानियां रोड़) से विहार करते हुए आचार्य तुलसी चौक(घंटा घर चौक), भगवान श्री महावीर चौक, सुभाष चौक से होते हुए रोड़ी बाजार स्थित श्री एस एस जैन सभा में पधारेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु दादावड़ी(रानियां रोड़) व सिरसा पहुंचकर जैन गुरूओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाएं और अपने जीवन को सफल बनाएं।

Add comment