हथीन(प्रैसवार्ता)। समीपवर्ती गांव रूपडाका में डम्पर के नीचे आने से 12 वर्षीय मौहम्मद नामक किशोर उम्र के बच्चे की मौत हो गई। डम्पर चालक ने एक्सीडेंट के बाद डम्पर को नहीं रोका, इससे ग्रामीणों में उत्तेजना फैल गई। ग्रामीणों ने गुस्से में हथीन-पिनगंवा स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया तथा डम्पर का पीछा किया। डम्पर को घुडवाली गांव के निकट से घेर कर पकड लिया गया। समाचार भेजे जाने तक ड्राईवर फरार है। मौके पर पहुंचे उटावड चौकी प्रभारी नानक चंद ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया। डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
