सिवनी मालवा(प्रैसवार्ता)। उन्नत शहर के नाम से जाने वाला सिवनी मालवा जिस प्रकार से तरक्की कर रहा है उसी के साथ आपराधिक ग्राफ भी पारे की तरह उछाल मार रहा है। महानगरों या बडे शहरों में हत्या होना एक आम अपराध है परन्तु सिवनी मालवा जैसे आपसी सौहाद्र वाली तहसील में दिन के उजाले में हत्या होने से ग्रामीणों का दिल दहल गया। तहसील के ग्राम रेहडा में गोली की फायरिंग में गणेश पिता हरनाथ जाट 45 वर्ष निवासी रिझडिया नसरूल्लागंज एवं रामेश्वर पिता मूलचन्द्र रेहडा की मोत हो गई और रामशंकर पिता वलराम जाखड गंभीर घायल हो गया जिसके सीने में तीन गोली लगी है। घायल को उपचार पश्चात जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी मालवा कोर्ट से पेशी से लोटकर छह लोग मोटर साईकिल पर सवार होकर तहसील के ग्राम रेहडा में दोपहर बाद करीब तीन-चार बजे पहॅुचे मोटर साईकिल पर रामकिशोर के साथ गणेश और बलराम एवं रामशंकर के साथ रामेश्वर और विजय सवार थे। सभी पेशी से लौटकर रेहडा आ रहे थे उसी समय तेजाराम पचार के घर के सामने घर के ऊपर से दो लोगों ने बंदूक से गोलियां दांगी जिसमें गणेश एवं रामेश्वर कीे मौत हो गई, जबकि रामशंकर घायल हो गया सूचना पर पुलिस ने जाकर मृतक और घायलों को एंबुलेंस 108 से सिवनी मालवा चिक्तिसालय लेकर आए, जहां डॅाक्टर ने मृत घोषित किया।
ज्ञात हो कि तहसील में गोली कांड कुछ दिन पहले हुआ था इससे ऐसा प्रतीत होता हे कि आपराधिक लोगों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है जिससे क्षेत्र में गंभीर अपराघों की श्रृंखला बढती ही जा रही है।


