Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

निर्मल बाबा को गिरफ्तारी का भय, मांगी कोर्ट से जमानत

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Nirmal Babaअररिया(प्रैसवार्ता)। लोगों की समस्याओं का दूर करने का दावा करने वाले निर्मल बाबा को आखिरकार अपने ऊपर आने वाली समस्या का अहसास हो ही गया और साथ में निर्मल बाबा के मन में डर भी बैठ गया। गिरफ्तारी के दवाब के चलते निर्मल बाबा को जमानत याचिका दाखिल करनी ही पड़ी। न्यूज एजेंसी प्रैसवार्ता मुताबिक, बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में निर्मल बाबा के एक पूर्व भक्त राकेश कुमार ने निर्मल बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया। राकेश कुमार ने कहा था कि निर्मल बाबा ने उससे उसकी कमाई का 10 प्रतिशत ऐंठ लिया था, मगर उसे उससे कोई फायदा नहीं हुआ था। इसी के चलते उसने निर्मल बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। अरिरया के पुलिस अधीक्षक ने तब कहा था कि राकेश कुमार के बयान पर निर्मल बाबा के खिलाफ धारा 417 और 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है, वारंट इश्यू होते ही निर्मल बाबा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी केस के चलते निर्मल बाबा ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी है।

Add comment