सिवनी मालवा(प्रैसवार्ता)। होशंगाबाद हरदा मुख्य मार्ग पर सिवनी मालवा धर्मकुंडी के बीच खारदी नदी के पास बस गिरने से बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट आई घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। एक गंभीर घायल महिला को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। न्यूज एजेंसी प्रैसवार्ता मुताबिक, बस क्रमांक एम.पी.05-पी-0191 तेज रफ्तार में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे इटारसी से शिवपुर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार में खारदी नदी के पास पचास फिट खाई में जा गिरी। बस में सवार यात्रियों को चोट आई। आठ यात्री गंभीर घायल हुए घायलों को तत्काल सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां डॅाक्टरों द्वारा उपचार किया गया। बस सडक के दूसरी तरफ उत्तर की और तेज रफ्तार में पेड से टकराती हुई करीब पचास फिट नीचे जाकर सीधी होकर गिरी और मौके पर बस चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर उपथित लोगों ने बताया कि यहां पर बाबा का तबूतरा है उनकी कृपा से बडी दुर्घटना होने से बची नही तो एक भी यात्री सुरक्षित नही मिलता। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की और मामला कायम किया।


