सिरसा की हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़िए फेसबुक पर, क्लिक करकें : http://www.facebook.com/sirsa.khabar.1

Latest News

रिलायंस मोबाइल के मैसेज ने पति-पत्नी में कराया झगडा

( 2 Votes )
User Rating:Rating StarRating StarRating StarRating StarRating Star / 2
PoorBest 
Share Save 256 24

Girl On Phoneमुरादाबाद(इमरान जहीर)। जी हाँ चौकिये मत ये खबर सोलह आने सच है कि रिलायंस की मोबाइल कंपनी ने मुरादाबाद के एक हँसते खेलते परिवार में झगडा करवा दिया। हुआ यूं कि 25 मई की शाम वसीम (बदला हुआ नाम) रोज़ की तरह अपने घर पंहुचा और फ्रेश होने के लिए बाथरूम में चला गया, उसके जाते ही उसके रिलायंस मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमे लिखा था ‘आज घर पर कोई नहीं है, मुझे कॉल करो जल्दी- प्रिया’  इस मैसेज को उसकी पत्नी ने पढ़ लिया और वो आग बबूला हो गई। पति के बाहर आने के बाद वो उस पर बरस पड़ी और सवालों की झड़ी लगा दिया कि कितनी लड़कियों के साथ चक्कर चल रहा है आपका? ये प्रिया कौन है ? वसीम ने कहा की माजरा क्या है क्यों इतना भड़क रही हो ? पत्नी ने फ़ौरन मोबाइल उसके हाथ में दिया और कहा कि ये किस प्रिया का मैसेज है जो आपसे कॉल करने के लिए कह रही है।
    पति वसीम जऱा देर में पूरा माजरा समझ चूका था दरअसल ये मैसेज किसी लड़की ने नहीं भेजा था बल्कि किसी कम्पनी का एक विज्ञापन था जिसमे लड़कियों से बात कर एन्जॉय करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। बता दे कि इस विज्ञापन में दिए गए नंबर पर बात करने के बदले उपभोगताओं से मोटी रकम वसूल की जाती है। बहरहाल पति के बहुत समझाने के बाद पत्नी भी पूरा माजरा समझ चुकी थी। वसीम ने दुबारा ऐसा न हो उसने फ़ौरन अपने मोबाइल पर डू नॉट डिस्टर्ब के लिए आवेदन कर दिया।

कुत्ते ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान

( 0 Votes )
Share Save 256 24

Dogवारसा। पोलैंड में एक छोटे कुत्ते ने तीन वर्ष की एक बच्ची की जान बचाकर मिसाल पेश की है। पोलैंड के दमकल विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार की रात को कंपकपांती ठंड में यह बच्ची खो गई थी और पूरी रात घर से बाहर रही। सारी रात यह कुत्ता बच्ची के पास रहा और बच्ची को पर्याप्त गर्मी देता रहा, जिस कारण बच्वी की जान बच सकी। फिलहाल बच्ची पोलैंड के अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

खेत से महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, महिला की शिनाख्त नहीं

( 0 Votes )
Share Save 256 24

Encrypted Tbn0.gstaticमुजफ्फरनगर, 01 मार्च। खेत मे महिला का नग्नावस्था में शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। खेत स्वामी सहित अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहंची। काफी प्रयासों के बाद भी मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
    नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव पचैंडा कलां निवासी किसान बालेन्द्र के ईख के खेत में महिला का शव मिलने की सूचना खेत स्वामी बालेन्द्र को उसके नौकर ने दी। नौकर द्वारा किसान बालेन्द्र को खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने देखा कि ईख के खेत में नग्नावस्था में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मृत महिला के हाथ पर राजेश-मोनू लिखा हुआ मिला। महिला के गले पर चोटों के काफी निशान थे। आशंका है कि हत्यारों ने उक्त महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके चेहरे पर चाकुओं से प्रहार भी किया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना नई मंडी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नई मन्डी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो पाई। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त महिला कहीं बाहर की रहने वाली थी। आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को खींचकर ईख के खेत में डाला गया है क्योंकि चक रोड पर उसे खींचकर ले जाने के निशान बने हुए थे। चर्चा यह भी है कि मृत महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। नई मंडी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस सम्बन्ध में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

नीम के पेड से निकली दूध की धारा, देखने के लिए उमड़ी भीड

( 0 Votes )
Share Save 256 24

Nim Ka Pedसिवनी मालवा, 28 फरवरी (वीरेंद्र तिवारी)। सिवनी मालवा नन्दरवाड़ा मुख्य मार्ग पर ग्राम बराखड़ में नीम के पेड से दूध की धारा निकली जिसे देखकर लोग सुबह से अगरबत्ती लगाकर पूजन कर देवी का आशीर्वाद मान रहे है। लगातार दूध जैसी धारा को देखकर लोग चमत्कार मान रहे है जिसे देखने दिनभर भीड लगी रही। कुछ लोगों का कहना था कि पेड से दूध निकलना कोई नई बात नही है यह सहज प्रक्रिया है। कुछ का कहना था कि नीम के पेड से गोंद निकल रही है। परन्तु जो भी हो नीम के पेड से दूध जैसी धारा को देखने वालों की भारी भीड लगी रही।

मुरादाबाद में मुझसे फिरौती पर फोटो मांगी गई: सोनू निगम

( 0 Votes )
Share Save 256 24

Sonu Nigamमुरादाबाद, 28 फरवरी (इमरान जहीर)। शनिवार 23 फरवरी को मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर विश्वविधालय के पांचवे वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आये मशहूर गायक सोनू निगम ने विश्वविधालय के ओनर मनीष जैन पर आरोप लगाया है कि उनके सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जबरन रोका और उनके साथ दुर्व्याेव्हार किया गया।
    सोनू निगम ने ट्वीटर और यूट्यूब पर किसी को भी मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविधालय में न जाने की हिदायत तक दे डाली है। 26 फरवरी को यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में सोनू निगम ने कहा कि मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविधालय में एक कार्यक्रम करने के बाद जब वो वापस दिल्ली जाने के लिए बाहर निकले तो ओनर मनीष जैन के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़ कर अन्दर मनीष जैन के पास ले गए। सोनू निगम ने ऐसा करने का कारण पुछा तो कहा गया की मैंने पचास लाख खर्च किये है जब तक तुम्हारे साथ अपने परिवार वालो की फोटो नहीं खिचवा लूँगा जाने नहीं दूंगा। जारी वीडियो में सोनू निगम ने कहा कि मैंने हाथ जोड़ कर सुरेश जैन से विनती की कि मेरी माँ मृत्युशय्या पर है और मेरा जाना बहुत ज़रूरी है उसके बाद भी मुझे नहीं जाने दिया गया।
    सोनू निगम ने आरोप लगाया पहली बार ऐसा हुआ की तीन घंटे मंच पर काम करने के बाद मुझे किसी ने एक गिलास पानी तक नहीं पूछा। जारी वीडियो में सोनू निगम ने मनीष जैन की इस बात पर की ‘मैंने पचास लाख खर्च किये है जब तक वसूल नहीं हो जायेगा जाने नहीं दूंगा’ की बात को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा की मुझे कोई पचास लाख नहीं दिए गए। जारी वीडियो में सोनू निगम ने सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई जबरदस्ती को एक अपहरण जैसा माहोल बताया। उन्होंने कहा की एक शिक्षण संस्थान के मालिक ऐसे कार्य करता है तो कितने शर्म की बात है।

  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »

Page 1 of 352