
सिरसा(हो.सं)। पत्रकार राजेंद्र ढाबां व अमित सोनी में ठन गई है तथा दोनो के बीच सुलह करवाने के लिए जिलाभर के पत्रकारों ने ऐडी-चोटी का जोर लगा दिया है, मगर सुलह होती नजर नहीं आ रही। मामला सांसद तंवर तक पहुंच चुका है, जिन्होंने भी चुप्पी साध ली है। मिली जानकारी अनुसार अमित सोनी लंबे समय से सांसद तंवर के प्रैसनोट जारी करते आ रहा है, जबकि राजेंद्र ढाबां दैनिक हिंदुस्तान व दैनिक गंगापुत्र के लिए रिपोर्टिंग कर रहा है और राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संवाददाता है। अमित सोनी किसी भी समाचार पत्र से जुड़ा हुआ नहीं है और फिर भी स्वयं को पत्रकार कहता है, जोकि ढाबां को गवारा नहीं है। ढाबां कहते है कि वह स्वयं को पत्रकार न कहें तथा न ही अपने वाहन पर प्रैस लिखे, मगर अमित सोनी इसके लिए तैयार नहीं है, बल्कि दलील देते है कि जिलाभर में ऐसे पत्रकारों की बाढ़ आई हुई है, जो किसी समाचार पत्र, चैनल या न्यूज एजेंसी से जुड़े नहीं है और उनके वाहनों पर प्रैस लिखा हुआ है, पहले उनसे निपटा जाए। सोनी की दलील में दम नजर आता है, यह बात सांसद डा.तंवर सहित सभी स्वीकारते हैं, मगर पत्रकार ढाबां का निशाना सिर्फ अमित सोनी क्यों है, कई संदेह उत्पन्न करता है।


