चंडीगढ़(हो.सं)। मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने होली पर्व पर कई कांग्रेसी विधायकों की खुशियों में रंग भर दिया, जबकि सत्ता सुख लूट रहे कई विधायकों के रंग में भंग डाल दिया। हुड्डा ने देशभर में एक नया रिकार्ड कायम करते हुए विपक्षी विधायकों को भी लालबत्ती वाली गाड़ी थमा कर ऐसा पहली बार हुआ है, पर मोहर लगाई है। हुड्डा पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के चुनावी परिणामों की इंतजार कर रहे थे और चुनाव घोषित होते ही मंत्रीमंडल में भारी फेरबदल करके कई मंत्रीगण का पत्ता काट दिया, जबकि कुछ के विभागों में बदलाव किया गया है। मंत्रीमंडल में हुए इस फेरबदल में दो निर्दलीय विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेडा को हर्बल पार्क तथा सुखबीर कटारिया को फर्जी वोट प्रकरण का करंट लगा है, जबकि हुड्डा विरोधी ध्वज उठाने वाली आबकारी तथा जनस्वास्थय मंत्री किरण चौधरी से लालबत्ती वाली कार वापिस ले ली गई है। हुड्डा शासन को ऑक्सीजन देने तथा कांग्रेसी विधायकों के आंकडे में वृद्धि करने वाले रतिया के विधायक जरनैल सिंह को राज्यमंत्री बनाकर परिवहन विभाग का स्वतंत्र कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की अपने भाई हजकां सुप्रीमों व सांसद कुलदीप बिश्रोई से बनते मधुर सबंधों में दरार डालने के उद्देश्य से चंद्र मोहन को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया गया, मगर विभाग का निर्णय जल्द किया जाएगा। शिक्षामंत्री गीता भुक्कल से शिक्षा विभाग लेकर आनंद सिंह डांगी को दे दिया गया है, गीता भुक्कल को कांग्रेस प्रधान बनाया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र सिंह डूमरखां, जिन्हें हुड्डा विरोधी खेमे का मुख्य बताया जाता है, की धर्मपत्नी प्रेम लता को योजना बोर्ड हरियाणा का उपाध्यक्ष, विधायिका सावित्री जिंदल को जनस्वास्थय मंत्री, परमवीर सिंह को आबकारी व कराधान, गोपाल कांडा को कृषि मंत्रालय, शारदा राठौड को बी एंड आर मंत्री के साथ अटैच किया गया है। मुख्य संसदीय सचिव धर्मवीर को भी आराम करने की सलाह मुख्यमंत्री द्वारा दी गई है, मगर धर्मवीर ने सलाह मानने से इंकार कर दिया है। वर्षों से हुड्डा ने रूष्ट होकर विरोधी खेमे का राग अलापने वाले पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा को हाफैड, विधायिका शकुंतला खटक को कमीशन फॉर वोमैन की चेयरपर्सन, आदमपुर से हजकां विधायिका रेणुका बिश्रोई को प्रदुषण कंट्रोल बोर्ड की चेयरपर्सन, भाजपा विधायक अनिल विज को पर्यटन विधायक विभाग का चेयरमैन, इनेलो विधायक कृष्ण कंबोज को कला परिषद का चेयरमैन बनाया गया है। मुख्यमंत्री हुड्डा ने स्पष्ट किया है कि जो भी कांग्रेसी विधायक उनका ही गुणगान करेगा, उसे लालबत्ती वाली गाड़ी दे दी जाएगी। बुरा ना मानो होली है, संवाददाता ने जब मुख्यमंत्री से पुन: मंत्रीमंडल में फेरबदल के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि राज्य में राजनेताओं का हृदय परिवर्तन जिस तेजी से हो रहा है, उसेहो देखकर लगता है कि कई बार फेरबदल करना पड़ेगा।
हरियाणा मंत्रीमंडल में भारी फेरबदल: कई मंत्रियों की छुट्टी तथा कई के बदले विभाग
होली के रंग पत्रकारों के संग
सिरसा(हो.सं)। शहर के कुछ गिने-चुने पत्रकारों ने मीडिया सैंटर में एकत्रित होकर होली पर्व पर अपने विचार गुनगुनाते हुए एक दूसरे से सांझे किए और होली पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। हरियाणा जर्नलिस्टस ऐसोसिएशन के प्रधान के प्रधान नवदीप सेतिया ने बैठक की शुरूआत ''दिल दिया है, जहां भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए" से शुरूआत की, तो महासचिव अमित तिवाडी ने बैठक को आगे बढ़ाते हुए ''ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना" गीत सुनाकर उपस्थित पत्रकारों में उत्साह भरा। पत्रकार राजेंद्र ढांबा ने 'हमने तुझको प्यार किया है जितना, कौन करेगा इतना", पत्रकार हितेश चुतर्वेदी ने ''चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे, फिर मैं नाम को तेरे, मैं आवाज न दूंगा" पत्रकार राजकमल कटारिया ने ''ये लाल रंग कब मुझे छोडेगा", पत्रकार राम महेश्वरी ने ''जो प्यार तुमने दिया, जो प्यार तुमने मुझको दिया था, वो प्यार मैं तुझकों लौटा रहा हूं", पत्रकार अंशुल छत्रपति ने ''दिल को देखों, चेहरा न देखों, चेहरों ने लाखों को लूटा", पत्रकार नरेश अरोड़ा ने ''मेरे सपनों की रानी, कब आएगी" और युवा पत्रकार मनमोहित ग्रोवर ने ''कौन सुनेगा, किसे सुनाएं, इसलिए चुप रहते है" सुनाकर बैठक में रंग जमाया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए हयूज के प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह ने ऐडवोकेट ने ''हमें और जीने की चाहत न होती, अगर तुम न होते", आज समाज के ब्यूरों चीफ दिनेश कौशिक ने ''आते जाते खूबसूरत आवारा सड़कों पर, कभी-कभी इतफाक से कितने अनजान लोग मिल जाते है, उनमें से कुछ लोग भूल जाते है, कुछ याद रह जाते है", दैनिक भास्कर के ब्यूरों चीफ इंद्र मोहन शर्मा ने ''याद न जाये बीते दिनों की, जाके न आये जो दिन, दिल क्यों भुलाए", अमर उजाला के ब्यूरों चीफ गजेंद्र सिंह ने '' समझौता गमों से कर लो, जिंदगी में गम भी मिलते है", राष्ट्रीय सहारा के जिला संवाददाता रवि बंसल ने ''मेरे नैना सवान भादो, फिर भी मेरा मन प्यासा", प्रैसवार्ता के ग्रुप एडीटर सी एम ग्रोवर ने ''नसीब में जो लिखा, वहीं तेरी महफिल में काम आया, किसी के हिस्से प्यास आई, किसी के हिस्से जाम आया", सुनाकर बैठक में चार चांद लगा दिये। अंत में जिला लोक संपर्क अधिकारी सतीश मेहरा ने बैठक में गीतों में बिखरे रंगों के लिए पत्रकार बंधुओं को बधाई दी और ''हम बेवफा हर्गिज न थे, पर हम वफा कर न सके" सुनाकर अपने दिल का दर्द ब्यां किया।
सांसद द्वारा सिरसा में होली खेलने पर ऐतराज
सिरसा(हो.सं)। सांसद डा.अशोक तंवर पर अपने ही लोकसभाई क्षेत्र सिरसा में होली पर्व मनाए जाने के ऐलान पर उनकी पार्टी के कई नेतागण ने आपत्ति जताई है और इसकी जानकारी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी के प्रसाद तक भी पहुंचाई गई है। नाराज कांग्रेसीजनों को शिकायत है कि पैराशुट से उतर कर संसद भवन में दस्तक देने वाले डा.तंवर मूल रूप से इस क्षेत्र से संबंध नहीं रखते है और उन्हें यह पर्व अपने स्थाई क्षेत्र में ही मनाना चाहिए। डा.तंवर की होली को सिरसा में मनाए जाने का स्वागत करते हुए उनके समर्थक व प्रदेश कांग्रेस के सचिव नवीन केडिया कहते है कि डा.तंवर जिस प्रकार सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों के दिलों में अपना विश्वास बना चुके है, उसी प्रकार उनके हर दुख-सुख व हर त्यौहार पर भागीदारी के वह अपनापन दिखाते है, जोकि एक सराहनीय प्रयास कहा जा सकता है। अपनों के बीच रहकर अपनों की खुशी में शामिल होने वाले डा.तंवर का यह बडप्पन है कि वह सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों को अपना मानते हे। डा.तंवर को बाहरी बताने वाले लोगों को शायद यह ज्ञान नहीं है कि डा.तंवर की होली पर्व पर सिरसा के लोगों के बीच भागीदारी पर आपत्ति करने वालों की कडी आलोचना करते हुए कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, कांग्रेस भवन के स्थाई सचिव संगीत कुमार, डा.तंवर के मीडिया सलाहकार अमित सोनी ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार लोगों के जीवन की खुशियों में रंग भरने के लिए है, न कि रंग में भंग डालने के लिए, इसलिए अपनी नाराजगी व्यक्त करने वालों को डा.तंवर के संग होली पर्व में भागीदारी करके सुख शांति, आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए। इस पवित्र पर्व पर बुराईयों को दफन होना चाहिए न की स्टॉक।
Page 1 of 3


