Latest News

पंजाबी सुरमे युवी और भज्जी टी 20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 
Share Save 256 24

Yuviचंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। पंजाबियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो ये खबर खास और ख़ुशी की खबर है कि युवराज सिंह युवी और हरभजन सिंह भज्जी   टी 20 वर्ल्ड  कप  टीम  में शामिल किये गये हैं। दोनों धुरंधर क्रिकेटर जब खेलते हैं तो दर्शक सांस रोक कर उनकी बल्लेबाजी और गेंदबजी का मजा लेते हैं। दोनों में ओने मुलख और टीम के वास्ते खेलने के जज्बे के सिवा और कोई मकसद नहीं रह जाता है। चंडीगढ़ और हरियाणा और पंजाब में खुशी की लहर दौड़ रही है। खुशियों का अम्बर लग चूका है। सब और मुबारकों का दौर जारी है। सब से ज्यादा ख़ुशी युवी के चाहने वालों को है जिनके पिछले टी ट्वंटी मैच में छक्कों चौकों की आंधी दुनिया भर में चली थी। विदेशी भी युवी और भज्जी की गेंदबाजी के कायल हैं। दोनों कई कारणों से देश की क्रिकेट टीम से बहर ही रहे सो अब दोनों को देश और टीम की खातिर अपने जौहर दिखाने का वक्त आ गया है। सब से पहले दोनों श्री लंका में चलने वाले सितम्बर माह में होने वाली टी ट्वंटी क्रिकेट मैच के लिए वर्ल्ड टी ट्वंटी क्रिकेट मैच में खेलेंगे ! साथ ही दोनों लक्ष्मी पति बाला जी टीम में भी चुने गये हैं। सब जानते हैं धुरंधर युवी लम्बे समय तक बिस्तर के शेयर रहे और किमो थैरेपी के लिए विदेश गये थे और सफल आपरेशन करवा कर देश लौटे हैं। तब से उनके अंदर का क्रिकेटर युवी जौहर दिखाने के लिए खूब मचल रहा है। उधर युवी के सखा क्रिकेटर भज्जी भी खूब अभ्यास कर रहे थे और अब जौहर का जलवा बिखेरेंगे। यहीं नहीं टीम चुनाव करता श्री कांत ने तो युवी और भज्जी की काबलियत पर अभी से अपनी मुहर ठप्प दी है। कैप्टन धोनी गौतम घम्भीर वरिन्द्र सहभाग विरत कोहली सुरेश रैना मनोज तिवारी रोहित इरफ़ान पठान रविचन्द्र अश्व , जहीर खान और  लक्ष्मी पति बाला जी अशोक धिन्धा सहित पियूष चावला टीम के अनमोल मोती चुने गये हैं। युवी और भज्जी टी ट्वंटी मैचों में अपनी मौजूदगी का लोहा कई मर्तबा मनवा चुके हैं।

Add comment