Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

हरिमंदिर साहिब मेमोरियल नहीं गुरूद्वारा है: पी चिदंबरम

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Chandigarhचंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। यूनियन होम मिनिस्टर ऑफ़ इंडिया पी चिदम्बरम सोहनी सिटी के हवाई अड्डे पर जैसे ही विमान से उतरे चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाह्कार के के शर्मा आई ऐ एस ने अन्य प्रशासनिक अफसरों सहित उनका गर्म जोशी से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर वित् सचिव यूटी प्रशासन भी उपस्थित रहे। बाद में गृह मंत्री सीधे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी भवन पहुंचे जहाँ कांग्रेसी लीडरों ने भी उनका खूब गर्मजोशी से स्वागत किया।  इस अवसर पर कांग्रेसी लीडरों से विचार विमर्श और सम्बोधन में गृह मंत्री ने कहा कि हरिमंदिर साहिब में बनने वाली  ब्ल्यू स्टार ओपरेशन की याद में बनाई जाने वाली ओपरेशन ब्ल्यू स्टार मेमोरियल और मरहूम मुख्यमंत्री और पंजाब में अमन चैन की बहार लाने वाले बेअंत सिंह के कातिल बलबंत सिंह राजोआना को मौत की सजा के विरुद्ध प्रदेश भर में उत्पन्न हुए हालातों पर केंद्र ने गहरी और गम्भीर नजर बनाये रखी। खुद गृह मंत्री ने भी उक्त मुद्दों पर अपनी पैनी निगाह रखने की बात दोहराई। इस बाबत प्रदेश के अकाली और भाजपा के सांझे सी एम् प्रकाश सिंह बादल के साथ भी गहरी बातचीत की गई। बादल ने स्पष्ट किया ये मेमोरियल श्री गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी बना रही है सरकार इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती। बादल साहब ने ये भी कहा ये एक मेमोरियल ना होकर गुरुद्वारा साहिब है। उक्त गुरुद्वारा में किसी आमुक की कोई तस्वीर तक ना होगी। इसके उतर में कांग्रेसी लीडरों ने चिदम्बरम को स्पष्ट किया कि ये बादल जी का कोरा झूठ है। एस जी पी सी सीधे तौर पर शिअद के नियन्त्रण में है ऐसा गृह मंत्री को कांग्रेसी नेताओं ने स्पष्ट  कहा। पंजाब में आतंकबाद पुन: सर उठा है ये सब भाजपा और शिअद के समर्थन के बिना असम्भव है। इन्हीं नेताओं में से कहा गया बलबंत सिंह राजोआना को जिन्दा शहीद कह कर अल्प संख्यकों में भय पैदा कर रही और तनाव उग्रवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा मेमोरियल परिसर में ही नही बनना चाहिए और ये उन लोगों की याद में निर्मित किया जाये जिनके प्राण आतंकवाद के दौरान और इसके कारण गये है। पंजाब के लोगों में असुरक्षा की भावना घर कर रही है।  पी चिदम्बरम ने पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के कांग्रेसी लीडरों के साथ खूब चर्चा की कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया कई कारगर दिशा निर्देश दिए जाने के भी समाचार मिले हैं। कुछ कांग्रसी लीडरों को हिदायत दी गई के बेबाक टिपन्नी और बयानबाजी से परहेज करें। इस मौके पर सुनील जाखड पंजाब कांग्रेसी विधायक ग्रूप के आगु और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान फूल चंद मुलाना और चंडीगढ़  कांग्रेस के प्रधान बी बी बहल विनोद शर्मा हरियाणा विधायक सहित लाल सिंह पूर्व वित् मंत्री पंजाब और अश्वनी सेख्दी फतेह  जंग बाजवा राणा गुरजीत परमिन्द्र पिंकी और सुख सरकारिया उपस्थित थे।

Add comment