Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

तार टूटने से 1 लाख का नुकसान, घंटों गुल रही बिजली

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Soeni Malwaसिवनी मालवा(प्रैसवार्ता)। होशंगाबाद हरदा मुख्य मार्ग पर 11 केवी के तार टूटने के कारण एक टेक्टर में आग लगी और बड़ी दुर्घटना होने से बची। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकलानी ग्राम से चार पाँच लोग किराने का सामान लेने के लिए टेक्टर ट़ाली क्रमांक एमपी 05 जी 3271 से सिवनी मालवा दो पीपल बाबा के पास किराने की दुकान पर आए टेक्टर ट़ाली में गिट़टी भरकर वापस किराने की दुकान के सामने खडी कर दी, वहां दो टेक्टर एक कार मोटर साईकिल आदि खडी थी। करीब तीन बजे अचानक 11 केवी का तार टूटकर गिर गया जिससे इकलानी वाले चैनसिंह लौवंशी के टेक्टर में आग लग गई टेक्टर का चालक भी टेक्टर पर नही था देखते ही देखते टेक्टर के वायर जले और टायर बैटरी भी जल गई। आग की लपटे देखकर पास ही के मुकेश तॅवर और राकेश लौवंशी ने बॉल्टी में पानी भरकर आग पर काबू पाया पश्चात नगर पालिका की फॉयर गाडी पहुॅची। बिजली का तार टूटते समय वहां नागरिक उपस्थित नही थे जिससे बडी हानि होने से बची। इस घटना के कु़छ समय पहले वानापुरा मे रेस्ट हाऊस के पास 11 केवी का तार टूटने के कारण तार के नीचे बेठी गाय भी विचलित हुई जिसे नागरिकों ने बचाया। तार टूटने के कारण बिजली सप्लाई बंद रही जिससे नागरिक परेशान हुए। ज्ञात हो कि
मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल की लापरवाही पूर्ण कार्य से सिवनी मालवा तहसील के आम उपभोक्ताओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड रहा है। विद्युत विभाग मेंटेनेन्स के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है और बिजली के तार आए दिन टूट रहे है जिसके कारण आम उपभोक्ता परेशान है।  नगर में बिजली के तारों में जगह जगह ज्वाइंट लगा कर काम चलाया जा रहा है जो कभी भी टूट जाते है सडक के किनारे तार झूलने से हमेशा खतरा बना रहता है परन्तु अधिकारियों का इस और ध्यान नही है। उन्हें किसी वडी दुर्घटना का इंतजार है। नगर के अनेक वार्डो में वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। वार्ड क्रमांक पन्द्रह महेंश कालोनी में वर्षों से वोल्टेज की समस्या बनी हुई है परन्तु अधिकारी ध्यान नही देते है। उपभोक्ताओं ने अनेकों बार अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया परन्तु समस्या जस की तस बनी हुई है। वोल्टेज की समस्या से विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे है।

Add comment