Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

दरगाह में लगी आग, 24 घायल, सड़कों पर उतरे वकील

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Dargahश्रीनगर(प्रैसवार्ता)। यहां की 200 साल पुरानी ऐतिहासिक पीर दस्तगीर साहिब दरगाह में आग लगने से  पूरे इलाकें में तनाव फैल गया और 24 से अधिक लोग घायल हो गये। प्रैसवार्ता मुताबिक, श्रीनगर की 200 बरस पुरानी पीर दस्तगीर साहिब दरगाह में सोमवार को आग लग गई, जिससे दरगाह को काफी नुकसान पहुंचा है और समाचार लिखे जाने तक 24 से अधिक घायल हो गए थे। आग में किसी के हताहत होने का समाचार तो नहीं है, मगर पूरे इलाके में तैनाव फैल चुका है। राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है, जबकि कई प्रदर्शनकारियों ने कई गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया है और जगह-जगह पर भीड़ और सुरक्षा बलों में झड़पे हो रही है। दरगाह में लगी आग को देख वकील भी सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Add comment