Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

अब मोबाइल पर पढि़ए अखबारों की खबरें

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Vodafoneअंबाला(प्रैसवार्ता)। भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक वोडाफोन इंडिया ने हरियाणा में अपने ग्राहकों के लिए 'माई न्यूज' सेवा शुरू करने की घोषणा की। इस सेवा की ग्राहकी लेने वाले उपयोगकर्ता मोबाइल इंटरनेट के जरिए 30 से ज्यादा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों को वास्तविक समय में ऐक्सेस कर सकते हैं। वोडाफोन के ग्राहक इस सेवा की ग्राहकी लेने के लिए 111 या 144 पर संदेश के स्थान पर  'माई न्यूज' टाइप करके एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने पर उपयोगकर्ता को एक लिंक के साथ वैप पुश प्राप्त होगा। यहां जाकर उपयोगकर्ता 'माई न्यूज' सेवा की ग्राहकी लें सकते हैं। इस सेवा के ग्राहकों को उसके पसंद के अखबार के दो न्यूज अलर्ट और ब्रेकिंग न्यूज रोज मिलेंगे। ग्राहकों के लिए 'माई न्यूज सर्विस' 5 रुपए प्रति दिन या 35 रुपए प्रति सप्ताह के चार्ज पर उपलब्ध होगा और यह अपने आप नवीकरण के आधार पर चलता रहेगा। कोई भी ग्राहक 30 से ज्यादा उपलब्ध अखबारों की खबरें ऐक्सेस कर सकेगा और पढ़ सकेगा।

Add comment