रोहतक(प्रैसवार्ता)। रुपए कामने के लालच में किसी ओर की एक आई.डी. पर 29 लोगों को सिम देने वाले आरोपी दुकानदार पाडा मोहल्ला निवासी उमेश उर्फ सिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस साधन संपन्न परिवार से संबंध रखता है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जसिया निवासी दीपक ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति उसकी आई.डी. पर अन्य लोगों को सिम जारी किए हैं। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानदार उमेश उर्फ सिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उमेश की गोहाना अड्डा पर टेलीकाम की दुकान है। पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में पहले भी निर्देश जारी किए थे कि आई.डी. तस्दीक करने के बाद ही सिम बेचा जाए।


