Latest News

Shri Parshav NathHerbalife

सफाई में अव्यवस्था का आलम, लगे गंदगी के ढेर

( 0 Votes )
User Rating:Rating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star BlankRating Star Blank / 0
PoorBest 

Dustहथीन(प्रैसवार्ता)। नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही की वजह से पूरे हथीन शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प होकर रह गई है। शहर के सभी 13 वार्डों के नागरिक इस मामले में पालिका प्रशासन को कोसने को विवश हैं। हालात यह बने हैं कि नगरपालिका ने सफाई का ठेका एक ठेकेदार को दिया हुआ है। उसके कारिंदे सभी वार्डों की सफाई न करके कुछ सीमित क्षेत्रों में ही सफाई की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वार्ड नम्बर 6, 2, 5, 9, 10, 4 एवं रींडका रोड, गहलब रोड, गढी मौहल्ला, जाटव मौहल्ला आदि में हालत ज्यादा गम्भीर बने हुए हैं। इन वार्डों में हालात इतने खराब हैं कि आम आदमी का निकलना दूभर हो गया है। नालियां ओवरफ्लो हैं। जिससे आवागमन कठिन होता जा रहा है। गहलब रोड पर भी हालात विषम बने हुए हैं। भूमिया वाले रास्ते में भी गंदगी का अम्बार लगा है। रींडका रोड पर स्थिति ज्यादा ही खराब है। यहां पर सफाई के लिए कर्मचारी जाते ही नहीं है। इस कारण अव्यवस्था का दौर जारी है। शहर के अधिकतर वार्डों में नागरिकों में रोष बना हुआ है। नगरपालिका की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों से अब प्रशासक के हाथों में चली गई है। इस कारण पूर्व पार्षद भी इस मामले में अपने आपको असहाय पा रहे हैं। इस बारे में नगरपालिका के सचिव भूदेव शर्मा से पूछा गया तो उनका कहना था कि इस संदर्भ में सफाई ठेकेदार से नोटिस लिया जाएगा तथा पूरे शहर की सफाई के निर्देश जाएंगे। इसके बावजूद यदि ठेकेदार लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी।

Add comment