लोहारू(प्रमोद सैनी)। सोमवार सुबह रेवाड़ी-बीकानेर ट्रैक पर रेल से कटकर जवाहरनगर गांव के एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी से चलकर हिसार जाने वाली सवारी गाड़ी आज सुबह जब 119 नंबर फाटक के नजदीक पहुंची तो उसके नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाली खंड के गांव जवाहरनगर के अशोक सिंह पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई है। मृतक की आयु 28 वर्ष थी और उसका अपनी पत्नी के साथ कथित मतभेदों को लेकर नारनौल महिला सेल में मामला चल रहा था। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
ट्रेन से कटकर जवाहरनगर के युवक की मौत
बस में सवार युवकों को टिकट लेने को कहा तो परिचालक से की हाथापाई
इसराना(राजेश खोखर)। जब बस में परिचालक ने युवकों को टिकट लेने के लिए कहा तो वे हाथपाई पर उतर आए। चालक ने रास्ते में बस रोक दी। युवक बस से नीचे उतर गए व बस के शीशे फोड़ डाले। बस चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को कर उपद्रवी युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। चालक के अनुसार तीन युवकों में से एक को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया है। हरियाणा रोडवेज पानीपत डीपू की बस सख्ंया एचआर-67 3443 जो पानीपत से अहर कुराना रूट पर चलती है के चालक रतन सिंह पुत्र धन सिंह वासी कुराना ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा नो बजे जब वह बस ले कर पानीपत से कुराना जा रहा था तो बस में इसराना से तीन युवक सवार हुए। इसराना से बस चलने पर कारद मोड़ के पास परिचालक सतीश कुमार ने युवकों को टिकट लेने को कहा तो वे तीनों गाली गलौच पर उतर आए व परिचालक सतीश के साथ हाथापाई पर उतर कर मारपीट शुरू का दी। बस के रूकते ही युवकों ने बस से नीचे उतर कर बस के शीशे फोड़ डाले। तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है व एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि दो युवक फरार है। चालक रतन सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दे कर उपद्रवी युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उधर चालक रतन सिंह ने मामले की सूचना विभाग के आला अधिकारियों को भी दे दी है।(प्रैसवार्ता)
लायन लाल सिंह की अध्यक्षता में हुई लॉयन्स क्लब की सभा
रतिया(प्रैसवार्ता)। लॉयन्स क्लब रतिया टाऊन की एक सभा क्लब अध्यक्ष लायन लाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बाबत जानकारी देते हुए क्लब के डिस्ट्रिक केबिनेट सेक्रेटरी लायन अशोक चोपड़ा ने ‘‘प्रैसवार्ता’’ को ई.मेल के माध्यम से बताया कि लायन लाल सिंह की अध्यक्षता में लॉयन्स क्लब रतिया टाऊन की हुई सभा में नवनिर्वाचित उप प्रांतपाल द्वितीय लायन वी.के.हंस विशेष रूप से उपस्थित हुए। उप प्रांतपाल ने क्लब के सदस्यों को भरपूर समर्थन दिया। उप प्रांतपाल के साथ वरिष्ठ लायन सदस्य सुरेंद्र छिंदा एवं लायन जितेंद्र भयाना भी मौजूद थे। चोपड़ा ने बताया कि सदन द्वारा नवनिर्वाचित प्रांतपाल विजय सिरोहा ने क्लब सदस्यों को जनपद में प्रमुख जिम्मेवारी देने के लिए उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। साथ ही वर्ष 2013-14 के लिए क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. रमेश गुप्ता ने लायन सदस्य सत्यप्रकाश जैन को सचिव एवं लायन नरेश धमीजा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
हजकां-भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर बरपा पुलिस का कहर
हिसार(प्रैसवार्ता)। कोयला ब्लॉक आबंटन मामले में पुलिस का कहर आज हजकां-भाजपा कार्यकर्ताओं पर खूब बरपा। हजकां-भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कुरूक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के हिसार स्थित जिंदल हाऊस पर नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। जब कार्यकर्ता जिंदल हाऊस का घेराव करने लगे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिसमें प्रदर्शन का नेतृत्च कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता के सिर व शरीर पर गहरी चोटे आई है और उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हजकां की तरफ से प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रणधीर पनिहारी को भी चोटे आई है। बताया जा रहा है कि डॉ. कमल गुप्ता व रणधीर पनिहारी के अलावा दोनो पार्टियों के कुछ कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में घायल हुए है।
प्री मानसून ने खोली नगर प्रशासन की बरसात से निपटने के इंतजामों की पोल
चंडीगढ़(आर.के.विक्रमा शर्मा)। सोहनी सिटी पर जब इंद्र देवता दिल खोल के बरसे तो इस प्री मानसून की रिमझिम बारिश से मौसम कूल-कूल ठंडा ठंडा सा हो गया। वातावरण में ताजगी और फिजाओं में मनमोहकता सी छा गई। आज बाद दोपहर तकरीबन 12 बजे आसमान पर सुबुह से उमड रही काली घटाएं गहराने और छाने लगी साथ ही तन मन को शीतल करने वाली समीर ठंडी चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने लगी। जप खबर लिखे जाने तक बनी हुई है। दोपहर के बाद रिमझिम फुहारों ने बरसना जो शुरू किया फिर तो धरती के सीने पर ठंडक बढती ही गई। बारिश ने उमस को खत्म किया महौल में ताजगी का पुट गहराया। मौसम ने ज्यों ही अगड़ाई ली शहर वासी सुखना झील की और लपके। लोगों ने परिवारों मित्रों संग पार्कों मार्किटों और खुले स्थलों की और कूच किया। देखते ही देखते यहाँ वहां जल ही जल दर्शनीय होता गया। बच्चो ने भी बहते जल में कागजों की किश्तियाँ खूब चलाइं और खूब बरसती पानी में भीगे और घुमौरियाओं से राहत महसूस की। मुख्य सडकों पर जलभराव ने यातायात को खूब प्रभावित किया और नगर निगम के मानसून से पूर्व बरसती जल निकासी के दावों और वादों को भी धो डाला। यहीं नहीं अनेकों सडकों पर खूब गंदा पानी जमा होने से राहगीरों पर बड़े वाहनों ने खूब छींटे डाले। कई जगहों पर खूब तनातनी भी हुई। मौसम की करवट ने राहत भले ही दी है पर बुधवार को सिखों के गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस है सो छ्ब्बीलों का जोर बढ़ेगा पर मौसम के ठंडे तेवरों के आगे कम छ्ब्बीलें लगने के अंदाजे लगाये जा सकते हैं। यू टी प्रेस की सलाना छ्ब्बील के आयोजक नरेश कोहली रवि नन्दन और दर्शन भल्ला ने बताया अगर शहीदी पर्व को दिन में तापमान कम रहा मौसम में नमी रही तो छ्ब्बीलें आगे गर्म दिनों में लगाई जायेंगी। हिन्द संग्राम परिषद की चंडीगढ़ इकाई ने भी मौसम के नर्म तेवरों के चलते अभी बड़ी मीठे पानी की छ्ब्बील स्थगित की गई है।(प्रैसवार्ता)
Page 1 of 457
