डबवाली(प्रैसवार्ता)। लांयस क्लब अक्स द्वारा क्षेत्र से अनीमिया उन्मूलन के लिए एक अक्तूबर 2011 से चलाए जा रहे 'अक्स-अनीमिया मुक्त डबवाली' अभियान के अंर्तगत प्रथम चरण में अब तक 4500 व्यक्तियों की 56 शिविरों के माध्यम से जाँच हो चुकी है। इस जाँच में 803 लोग अनीमिया से ग्रस्त पाए गए हैं। अक्स प्रधान हिमांशु शर्मा ने बताया की क्लब द्वारा अल्फा लैबोरटरी के सहयोग से लायंस संगठन के प्रांतीय सचिव सतीश जग्गा की देखरेख में प्रक्लप समिति अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता तथा समिति सदस्य पंकज मैहता, केवल वधवा, संजय मिढ़ा, डा.एस.एस.मान, अरविन्द गर्ग, ऋषी पपनेजा, मनोज शर्मा, सन्दीप बिश्रोई, डा. शमिन्द्रपाल मिगलानी, दीपक मोंगा, रूपिन्द्र गायेल, मुकेश गोयल, सन्दीप चावला आदी ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कन्या महाविद्यालय, स्वामी दयानन्द विद्यालय, अरोड़वंश आर्दश विद्यालय, नवप्रगति उच्च विद्यालय, भगवन श्री कृष्ण बी. एड. महाविद्यालय सहित कई स्थानों पर शिविर लगाकर रक्त की जाँच की तथा लोगो को इस बिमारी से बचाव के उपाए बताते हुए सचेत किया कि अनीमिया भारत में बड़ी तेजी से बढ़ रहा है और अगर खानपान का स्तर एंव वातावरण ना सुधारा गया तो जल्दी ही यह एक महामारी का रूप ले लेगी। प्रधान हिमांशु शर्मा ने बताया की इस अभियान के तहत लायंस अक्स द्वारा 10000 लोगो की जाँच की जानी है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक की उस मुहीम में अक्स अपने तय लक्ष्य तक पहुँच नही जाता।
